गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज से छब्बीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। केंद्रीय आवासन और शहरी विकास राज्यमंत्री
तोखन साहू ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर पेण्ड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में मंच निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दस लाख और विधायक अटल श्रीवास्तव ने पांच लाख रूपये देने की घोषणा की।
इक्कीस अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेष के पांचों संभागों से चौदह से उन्नीस वर्ष आयु वर्ग के लगभग पांच सौ चालीस खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन करेंगे। स्पर्धा में जिम्नास्टिक के मुकाबले गौरेला में खेले जाएंगे। वहीं, क्रिकेट, ताइक्वांडो और कबड्डी के मुकाबले पेंड्रा में आयोजित किए जाएंगे।