गौतम गंभीर के ‘चहेते’ के लिए टीम इंडिया के रास्ते बंद! विराट कोहली का साथी बना रोड़ा, अब क्या करेंगे कोच?

Gautam Gambhir Favourite Player Return: श्रीलंका दौरे पर देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया के सबसे सफल बल्लेबाज साबित रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली. पडिक्कल ने पहले गॉल टेस्ट की पहली पारी में 167 रनों की मैराथन पारी खेली.
इसके बाद कोलंबो में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी 117 रनों की शानदार पारी खेली. पडिक्कल ने लगातार 2 टेस्ट मैचों में 2 शतक लगाकर टीम मैनेजमेंट को भरोसा दिलाया कि वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. श्रीलंका में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से पडकिक्ल ने साई सुदर्शन के चिंता बढ़ा दी है.
दरअसल, पडिक्कल से पहले सुदर्शन के कंधों पर नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी थी, लेकिन वो चोट की वजह से श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए. इसके चलते पडिक्कल को मौका मिला और उन्होंने उस मौके को दोनों हाथों से अपना लिया. पडिक्कल ने बढ़ाया गंभीर का सिरदर्द!
देवदत्त पडिक्कल ने 2 मैचों में लगातार 2 शतक लगाकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का सिरदर्द बढ़ा दिया है. दरअसल, पडिक्कल से पहले गौतम गंभीर ने साई सुदर्शन को टीम इंडिया में 3 नंबर की जिम्मेदारी सौंपी थी.
सुदर्शन ने शुरुआत में निराश किया, लेकिन फिर आखिरी के कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया. इस दौरान वह एक भी शतक नहीं लगा पाए, जिससे अपनी जगह पक्की कर सकें. हालांकि इसके बावजूद गौतम गंभीर उन्हें लगातार बैक करते रहे. गंभीर का कहना था कि वह साई सुदर्शन को लॉन्ग रोप (ज्यादा मौके) देना चाहते हैं.
अब साई सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर आकर अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट पडिक्कल को तीसरे नंबर से नहीं हटाना चाहेगी. अगर पडिक्कल की जगह फिक्स होती है, तो फिर साई सुदर्शन को मौका नहीं मिल पाएगा. क्या टीम में वापसी कर पाएंगे साई?
बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन को गौतम गंभीर से काफी सपोर्ट मिलता है. गौतम गंभीर अक्सर साई सुदर्शन को बैक करते नजर आए हैं. ऐसे में जब साई सुदर्शन पूरी तरह फिट होंगे, तो टेस्ट टीम में उनकी वापसी हो सकती है. टीम मैनेजमेंट सुदर्शन को टीम में फिट करने के लिए सरफराज खान को बाहर कर सकती है.
सुदर्शन की जगह पर ही सरफराज को श्रीलंका दौरे के लिए बुलावा मिला था. ऐसे में सुदर्शन की वापसी पर सरफराज का पत्ता कट सकता है. हालांकि इसके बाद भी गौतम गंभीर के लिए साई सुदर्शन को टीम की प्लेइंग-11 में फिट करना बड़ी चुनौती होगी.
अगर पडिक्कल किसी वजह से उपलब्ध नहीं होते हैं या अपनी फॉर्म खो देते हैं, तो साई सुदर्शन को उनकी जगह मौका दिया जा सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाएगी, तो किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलेगा.
पडिक्कल का शानदार फॉर्म जारी 26 साल के देवदत्त पडिक्कल इस समय अपने करियर में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने 6 पारियों में 418 रन बनाए हैं. इसमें से 328 रन सिर्फ पिछली 3 पारियों में ही आए हैं. सिर्फ टेस्ट में ही नहीं उन्होंने टी20 क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं.
IPL 2026 में पडिक्कल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की पिटाई की थी. वहीं, रणजी ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल ने रनों को अंबार लगा दिया था. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सिर्फ 9 पारियों में 90.62 की औसत से 725 रन बनाए थे.
📡 स्रोत: NewsData.io