गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, दूसरे ODI में एक फैसले पर मचा था बवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतर आए हैं.
जब वेलिंगटन में भारतीय टीम 135 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल को बल्लेबाजी क्रम में नीचे धकेल कर अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजा था.
टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की जमकर आलोचना हुई, लेकिन गावस्कर का सोचना अलग है.
भारतीय टीम ने 39 के स्कोर तक तीसरा विकेट खो दिया था.
आमतौर पर नंबर-5 पर केएल राहुल आते हैं, लेकिन जब अक्षर पटेल खेलने आए तो सोशल मीडिया पर गंभीर के लिए आलोचनात्मक पोस्ट्स की जैसे बाढ़ या आ गई थी.
गावस्कर का कहना है कि उस समय गेंदबाजों की लय को बिगाड़ने के लिए अक्षर को नंबर-5 पर भेजना रणनीतिक दृष्टि से एक अच्छा फैसला था.
रणनीतिक आधार पर लिया गया फैसला
मैच के बाद सुनील गावस्कर ने कहा, "अगर एक बाएं हाथ का बल्लेबाज आए, तो गेंदबाजों को कठिनाई होगी क्योंकि उन्हें अपनी लाइन और लेंथ में बदलाव करना पड़ेगा.
ऐसा करने की कोशिश में दायें हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ भी बॉलर की लय बिगड़ सकती है.
इससे ज्यादा रन बनाने के मौके बनते हैं." आंकड़ों के हिसाब से अक्षर को ऊपर भेजने का फैसला सही नहीं रहा, क्योंकि वह 17 गेंद खेलकर सिर्फ 7 रन बना पाए.
बदल सकता है मैच का परिणाम
गावस्कर ने कहा कि इस तरह के फैसलों में कुछ गलत नहीं.
उन्होंने कहा, "अगर अक्षर ने रन बना दिए होते तो शायद लोग कहते कि क्या बढ़िया कप्तानी थी. इस तरह का प्लान कभी काम कर जाता है और कभी फेल हो जाता है.
आप जानते थे कि बाद में केएल राहुल जैसा बेहतरीन खिलाड़ी बचा है, उसी वजह से आप एक्सपेरिमेंट कर पाते हैं."
अक्षर पटेल को समय-समय पर बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम पर भेजा जाता रहा है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी उन्हीं मैचों में से एक था.
फाइनल में भारत ने 34 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद पांचवें क्रम पर बैटिंग करते हुए अक्षर पटेल ने 47 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और <a title="विराट कोहली" href="https://www.abplive.com/topic/virat-kohli" data-type
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गौतम गंभीर के समर्थन में दिग्गज सुनील गावस्कर का कदम भारतीय क्रिकेट के प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वेलिंगटन में हुए दूसरे ODI में टीम मैनेजमेंट द्वारा केएल राहुल को नीचे धकेल कर अक्षर पटेल को नंबर‑5 पर रखने के फैसले पर गावस्कर ने खुलकर असहमति जताई। यह घटना टीम की रणनीति और कप्तानी पर सवाल उठाती है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दर्शाती है कि वरिष्ठ खिलाड़ियों के अनुभव को कितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि क्रिकेट प्रशंसक टीम के निर्णय‑निर्माण