अपराध

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-126 पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी की पल्सर समेत तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद!!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-126 पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी की पल्सर समेत तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-126 थाना पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-94, नोएडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार पुत्र प्रदीप कुमार (23 वर्ष) निवासी ग्राम शहजादपुर कनैनी, थाना खुर्जा, बुलंदशहर और योगेश पुत्र जोगेंद्र (20 वर्ष) निवासी ग्राम बैर, थाना खुर्जा, बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल संख्या HR31Q7433 , अरुण कुमार के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस , जबकि योगेश के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अरुण कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-126 नोएडा में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।

इसके अलावा थाना ककोड़, बुलंदशहर में उसके खिलाफ चोरी, बरामदगी, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गैंगस्टर/समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं योगेश के खिलाफ भी थाना सेक्टर-126 नोएडा में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा थाना ककोड़, बुलंदशहर में आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है।

सेक्टर-126 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

गौतमबुद्धनगर की इस घटना से यह सिखने को मिलता है कि चोरी के रास्ते पर चलने से न केवल समाज का विश्वास टूटता है, बल्कि स्वयं की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो जाती है। यदि किसी को आर्थिक या व्यक्तिगत संकट का सामना करना पड़े, तो कानूनी मार्ग, समाजिक सहायता या परामर्श से समाधान खोजें। अपराध से दूर रहकर हम समाज को सुरक्षित और समृद्ध बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।