खेल

गौतमबुद्धनगर: वैश्विक सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से यूपीआईटीएस 2026 का आगाज!!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

गौतमबुद्धनगर: वैश्विक सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से यूपीआईटीएस 2026 का आगाज!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार और सोर्सिंग के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 का चौथा संस्करण शुक्रवार से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू होगा। पांच दिवसीय यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, ओडीओपी, मैन्युफैक्चरिंग, हस्तशिल्प, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल्स, आईटी, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों की औद्योगिक और कारोबारी क्षमता दुनिया के सामने प्रदर्शित की जाएगी।

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीआईटीएस प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं, निर्यातकों और कारोबारियों को देश-विदेश के बाजारों से जोड़ने का प्रभावी मंच बन रहा है। इस वर्ष आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार, 1.5 लाख से अधिक बीटूबी खरीदार तथा 4.5 लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण ताकत है। प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां हैं। सरकार ऐसा कारोबारी वातावरण तैयार कर रही है, जहां उद्यमी नवाचार, निवेश और उत्पादन के साथ वैश्विक बाजारों में अपनी मजबूत पहचान बना सकें। यूपीआईटीएस के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के साथ निवेश, रोजगार और व्यावसायिक विस्तार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन यूपीआईटीएस 2026 का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस बार आयोजन का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप पहले की तुलना में और व्यापक किया गया है। चौथे संस्करण में ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम पार्टनर देशों के रूप में शामिल होंगे।

इससे व्यापारिक साझेदारी, तकनीकी सहयोग, निवेश, सोर्सिंग और नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के अवसर बढ़ेंगे। आयोजन से पहले ही 72 देशों से विदेशी खरीदारों के पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। एफआईईओ के होस्टेड बायर प्रोग्राम के जरिए आयातकों, वितरकों, रिटेलर्स, सोर्सिंग एजेंट्स, प्रोक्योरमेंट प्रमुखों और विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों को जोड़ा जा रहा है।

बीटूबी मैचमेकिंग, नेटवर्किंग और बिजनेस सेशंस के जरिए खरीदारों और प्रदर्शकों को सीधे कारोबारी संवाद का अवसर मिलेगा। उद्योग से लेकर कृषि और पर्यटन तक दिखेगी यूपी की ताकत यूपीआईटीएस 2026 में प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक विविधता की व्यापक झलक देखने को मिलेगी। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, ऑटोमोबाइल, ईवी एवं ऑटो कंपोनेंट्स, एविएशन, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स, आईटी, स्मार्ट सिटी सॉल्यूशंस, फिल्म एवं मनोरंजन, फूड प्रोसेसिंग, एफएमसीजी, बागवानी, हैंडलूम, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल्स, स्वास्थ्य, आयुष, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल इक्विपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, लेदर, पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, स्पोर्ट्स, टॉयज, रिन्यूएबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, शिक्षा, कौशल विकास, पैकेजिंग और वेस्ट मैनेजमेंट सहित अनेक क्षेत्रों की भागीदारी रहेगी।

प्रदर्शनी में एमएसएमई विकास, उद्यमिता एवं कौशल विकास, क्लस्टर डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सहायता, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण और शहरी विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं एवं नीतियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ बनेगा खास आकर्षण इस बार यूपीआईटीएस में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और पाक विरासत को भी विशेष स्थान दिया गया है।

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के साथ ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को विशेष पहचान दी जाएगी। इसके जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजनों, पाक विधियों और खाद्य विरासत को देश-विदेश से आने वाले लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान बिजनेस एंगेजमेंट, नॉलेज सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस, अवॉर्ड समारोह, फैशन शो और लेजर शो सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

नॉलेज सेशंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ट्रेड, फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई और ग्लोबल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। पिछले संस्करण की सफलता के बाद बढ़ा दायरा यूपीआईटीएस 2026 पिछले तीन संस्करणों की सफलता के आधार पर और व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है।

वर्ष 2025 के संस्करण में 5,07,099 आगंतुक पहुंचे थे, जिनमें 1,40,735 बीटूबी आगंतुक शामिल थे। 35 हजार वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में 2,228 प्रदर्शकों ने भाग लिया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 संस्करण में ₹1,882 करोड़ मूल्य के 2,400 से अधिक एमओयू तथा ₹11,200 करोड़ से अधिक की बिजनेस इन्क्वायरी दर्ज की गई थी।

एफआईईओ के माध्यम से 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों की भागीदारी ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में मजबूत किया। डिजिटल मैचमेकिंग से कारोबार को मिलेगी रफ्तार यूपीआईटीएस 2026 में डिजिटल सुविधाओं को भी मजबूत किया गया है। यूपीआईटीएस ऐप के जरिए खरीदार और प्रदर्शक कारोबारी अवसरों की पहचान करने के साथ पहले से बीटूबी बैठकें निर्धारित कर सकेंगे।

डिजिटल मैचमेकिंग के माध्यम से प्रतिभागी अपनी कारोबारी बैठकों और संभावित साझेदारियों की बेहतर योजना बना सकेंगे। यूपीआईटीएस के जरिए उत्तर प्रदेश की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, एमएसएमई इकोसिस्टम, ओडीओपी एवं अन्य स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल्स, कृषि, खाद्य, पर्यटन, नवाचार और उभरते उद्योगों को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और कारोबारी समुदाय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इससे प्रदेश के उद्यमों को नए बाजार, निवेश और निर्यात के अवसर मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील , गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी एवं इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ.

राकेश कुमार सहित उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 तिथियां: 25 से 29 सितंबर 2026 स्थान: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा थीम: “अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिन्स हियर…” पार्टनर देश: ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम अपेक्षित प्रदर्शक: 2,400 से अधिक अपेक्षित बीटूबी आगंतुक: 1.5 लाख से अधिक अपेक्षित सामान्य आगंतुक: 4.5 लाख से अधिक

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गौतमबुद्धनगर में 25 सितंबर से शुरू होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026, उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार और सोर्सिंग के केंद्र के रूप में स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम विदेशी निवेशकों, व्यापारियों और निर्माताओं को एक मंच देता है, जहाँ वे भारत के विशाल बाजार और कच्चे माल के स्रोतों का लाभ उठा सकते हैं। यूपीआईटीएस का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होने से क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय उद्योगो

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।