गयाजी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी की साइकिल रैली

Marking : Lead All गयाजी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी की साइकिल रैली गया में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी ने 8 किमी साइकिल रैली निकाली। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस का संदेश दिया गया।
31 अगस्त , गयाजी (गया, बिहार) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से खेल, शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कुणाल, कमांडेंट, 29वीं वाहिनी एसएसबी, गया के निर्देशन में क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), एसएसबी, गया एवं 29वीं वाहिनी एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रैली को श्री अबनीश यादव, उप कमांडेंट, 29वीं वाहिनी एसएसबी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं बलकर्मियों को इस वर्ष की राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के माध्यम से खेलों के महत्व और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। साइकिल रैली एसएसबी कैंपस, धनावां से शुरू होकर ग्राम धनावां, दुवहल, नैली एवं खटकाचक होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंची।
प्रतिभागियों ने लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय की। रैली के दौरान स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के महत्व से संबंधित संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और ‘फिट इंडिया’ की भावना को मजबूत करना है। साइकिल रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) तथा 29वीं वाहिनी एसएसबी के अधीनस्थ अधिकारी और बलकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो
Caption : गया में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी ने 8 किमी साइकिल रैली निकाली। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस का संदेश दिया गया।