खेल

गायकवाड़ उपलब्ध नहीं, तो पृथ्वी शॉ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रणजी ट्रॉफी में इस टीम की संभालेंगे कमान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गायकवाड़ उपलब्ध नहीं, तो पृथ्वी शॉ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रणजी ट्रॉफी में इस टीम की संभालेंगे कमान

Prithvi Shaw To Captain Maharashtra In Ranji Trophy: भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मुकाबले के लिए महाराष्ट्र का कप्तान बनाया गया है.

महाराष्ट्र की टीम अपने पहले एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में सर्विसेज का सामना करेगी.

दोनों टीमों के बीच यह मैच 11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में खेला जाएगा.

पृथ्वी को नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गई है.

ऋतुराज गायकवाड़ इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि वह भारत ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त हैं.

ऋतुराज भारत ए के कप्तान हैं और पुडुचेरी में 6, 9 और 11 अक्टूबर को होने वाले मुकाबलों में टीम की अगुवाई करेंगे.

महाराष्ट्र के एक और खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी भी भारत ए टीम में शामिल हैं, इसलिए वह भी रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

महाराष्ट्र के लिए पिछले सीजन में शानदार रहे पृथ्वी शॉपृथ्वी शॉ ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले मुंबई का साथ छोड़कर महाराष्ट्र की टीम का रुख किया था.

अपने पहले ही सीजन में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और सात मैचों की 11 पारियों में 537 रन बनाए.

वह महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. 2018 अंडर-19 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले पृथ्वी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं.

बीड के तीन युवा खिलाड़ियों को मिली जगहसर्विसेज के खिलाफ मुकाबले के लिए महाराष्ट्र की टीम में अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने, स्पिनर विकी ओस्तवाल, ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर और तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को भी शामिल किया गया है.

वहीं, बीड के तीन युवा खिलाड़ियों सौरभ नवले, सचिन धस और ऋषिकेश सोनवणे को भी टीम में जगह मिली है.

बीड जिला क्रिकेट संघ के सचिव आमेर सलीम के अनुसार, पहली बार जिले के तीन खिलाड़ी एक साथ महाराष्ट्र की रणजी टीम का हिस्सा बने हैं.

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता बीड के अन्य युवा क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।