व्यापार

Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड

भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार तेजी से बदल रहा है और इसमें Gen Z यानी युवा ग्राहकों की भूमिका सबसे अहम बनती जा रही है.

फैशन से लेकर स्किनकेयर और प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक, युवा अब अपनी पसंद, जरूरत और लाइफस्टाइल के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं.

Amazon और Myntra की हाल ही की रिपोर्ट्स बताती हैं कि छोटे शहरों में बढ़ती मांग और नए ब्यूटी ट्रेंड्स ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबार को नई दिशा दे रहे हैं.

Myntra की रिपोर्ट बयूटी इन द एज औफ जेंन जी के अनुसार, युवा ग्राहक ब्यूटी और पर्सनल केयर पर पहले से ज्यादा खर्च कर रहे हैं.

प्लेटफॉर्म पर Gen Z ग्राहक इस श्रेणी में औसत ग्राहक की तुलना में 1.2 गुना खर्च करते हैं. उनके खर्च में ब्यूटी और पर्सनल केयर की हिस्सेदारी भी 75 फीसदी अधिक है.

खास बात यह है कि Myntra के Gen Z ब्यूटी ग्राहकों में करीब आधे टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. सनस्क्रीन, सीरम, हेयर मास्क और कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है.

प्लेटफॉर्म पर कोरियन ब्यूटी उत्पादों की मांग सालाना आधार पर 200 फीसदी बढ़ी है, जबकि इनकी खोज में 300 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई.

Amazon के फैशन और ब्यूटी ग्राहकों में 52 प्रतिशत Gen Z

Amazon फैशन के डायरेक्टर निखिल सिन्हा के मुताबिक, भारत में कंपनी के फैशन और ब्यूटी ग्राहक आधार में Gen Z की हिस्सेदारी लगभग 52 फीसदी है.

त्योहारों के दौरान खरीदारी में भी इस वर्ग का बड़ा योगदान देखने को मिल रहा है.

कंपनी के प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम ब्रांड्स की बिक्री हिस्सेदारी पिछले साल के करीब 10 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गई है.

Amazon की फेस्टिव सेल के पहले चरण में लगभग 44 करोड़ ग्राहक विजिट दर्ज किए गए. इनमें करीब 70 फीसदी विजिट देश के नौ प्रमुख महानगरों के बाहर से आए.

पहली बार फैशन और ब्यूटी ऑर्डर में गैर-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी लगभग 51-52 फीसदी तक पहुंची. इससे स्पष्ट है कि ऑनलाइन खरीदारी का विस्तार अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं है.

ई-कॉमर्स कंपनियों के

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।