मनोरंजन

Gen-Z के साथ Gen-Alpha भी गजानन के स्वागत को आतुर, भोपाल में गणेश प्रतिमाओं के बाजार में बढ़ी रौनक

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Gen-Z के साथ Gen-Alpha भी गजानन के स्वागत को आतुर, भोपाल में गणेश प्रतिमाओं के बाजार में बढ़ी रौनक

महाराष्ट्रीयन परिधान में नन्ही अन्वी पराशर ने निहारी गणेश प्रतिमा, तस्वीर में दिखी नई पीढ़ी की आस्था की झलक

भोपाल। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी भोपाल में उत्साह चरम पर है। बारिश के बीच भी गणेश प्रतिमाओं के बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 5 नंबर स्टॉप, अशोक गार्डन सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में मूर्तिकारों द्वारा तैयार की गई मिट्टी की आकर्षक गणेश प्रतिमाएं लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। घरों में स्थापना के लिए प्रतिमाओं की खरीदारी का सिलसिला भी तेज हो गया है।

इसी माहौल के बीच महाराष्ट्रीयन परिधान में नन्ही अन्वी पराशर भी गणेश प्रतिमाओं को निहारती और बप्पा को अपने घर ले जाने के लिए उत्साहित नजर आईं। उनकी मासूम उत्सुकता और गणेश प्रतिमा के प्रति आकर्षण ने गणेशोत्सव के उल्लास में एक अलग ही रंग भर दिया।

अन्वी की तस्वीर उस बदलती पीढ़ी की झलक भी दिखाती है, जिसमें गणेश भक्ति केवल बड़ों या Gen-Z तक सीमित नहीं है, बल्कि Gen-Alpha की नई पीढ़ी भी बप्पा के स्वागत को लेकर उतनी ही उत्साहित नजर आ रही है। गणेशोत्सव की परंपरा नई पीढ़ी तक पहुंचने के साथ ही श्रद्धा और उत्सव का यह रंग लगातार गहरा होता दिखाई दे रहा है।

राजधानी में 14 सितंबर को गणेश स्थापना के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद घरों और सार्वजनिक पंडालों में पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल में गणेशोत्सव के दौरान युवा पीढ़ियाँ, विशेषकर Gen‑Z और Gen‑Alpha, गजानन के स्वागत के लिए उत्सुक हैं, जिससे शहर के गणेश प्रतिमा बाजारों में रौनक बढ़ रही है। यह विषय दिखाता है कि परंपरागत धार्मिक त्योहारों में भी नई पीढ़ी की भागीदारी बढ़ रही है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बताती है कि कैसे आधुनिक समाज में सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊर्जा मिल रही है, जिससे धार्मिक उत्सवों की प्रासंगिकता बनी रहती है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जैसे कि सामाजिक एकजुटता में वृद्धि, पर्यटन में उछाल और स्था

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।