Gensol-BluSmart की पूरी कहानी: EV टैक्सी के लिए मिला कर्ज, कहां गया ₹672 करोड़? SEBI के बाद अब CBI-ED की जांच

BluSmart की चमकदार इलेक्ट्रिक टैक्सियां अब एक बड़े फाइनेंशियल मामले में फंस चुकी है. EV खरीदने और कैब फ्लीट बढ़ाने के लिए मिले सैकड़ों करोड़ रुपये के कर्ज पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
IREDA की शिकायत के बाद CBI ने Gensol Engineering, Gensol EV Lease और BluSmart के फाउंडर्स के खिलाफ 672.74 करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित नुकसान का केस दर्ज किया है. इससे पहले SEBI और ED भी मामले में कार्रवाई कर चुके हैं.
सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि 6,400 EV खरीदने के लिए मंजूर रकम का इस्तेमाल कितना हुआ, बल्कि यह भी है कि बाकी पैसा किन कंपनियों और खातों के जरिए घूमता रहा. इस पूरे मामले के बारे में आपको जानकारी देते हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io