घर से 9000 रुपए लेकर निकला, युवक की लाश मिली:घर से दोस्तों के साथ घूमने निकला था, परिजन बोले- गंगा में डुबाकर मार डाला
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास फुलवारी शरीफ गयास नगर के रहने वाले युवक इरफान(18) की बॉडी गंगा नदी से मिली है। इसे लेकर मृतक के पिता ने दीघा थाने में तीन दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। मृतक इरफान मैट्रिक पास करने के बाद पास में एक मुर्गा की दुकान में काम करता था। मृतक के बड़े भाई मोहम्मद इरशाद के मुताबिक इरफान को दोपहर 1:30 बजे उसका दोस्त अब्दुल अपने साथ बुलाकर ले गया। इसके बाद दोबारा इरफान घर पर आया। इसकी थोड़ी देर के बाद उसके तीन दोस्त शोएब, अब्दुल और हमाज़ आए। 9000 रुपए लेकर राशन लाने की बात कहकर निकला इसके बाद इरफान घर पर मुर्गी दुकान के ऑनर से 9000 रुपए लेकर राशन लाने की बात कहकर दोस्तों के साथ निकल गया। वहां दुकान से जाकर रुपए भी ले लिए। सामान की लिस्ट के लिए उसने कॉल भी घर पर किया। लेकिन देर रात 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो मेरी बहन 9:25 में इरफान के नंबर पर कॉल किया। दोस्तों ने कॉल रिसीव करने के बाद बताया कि इरफान मरीन ड्राइव से डूब गया है। हमलोग खोजबीन कर रहे हैं। दूसरी बार मेरी बहन ने कॉल किया तो रोने की आवाज आ रही थी। अब्दुल और हमाज़ ने डुबोकर मारा इरफान बोल रहा था छोड़ दो... छोड़ दो... इस घटना के बाद रात 10 बजे के करीब जब हमलोग वहां पहुंचे तो अब्दुल और हमाज़ वहीं थे। जबकि शोएब भाग गया था। इसके एक घंटे के बाद इरफान का ATM अब्दुल और मोबाइल हमाज़ के पास से मिला। मुझे आशंका है कि इन्होंने डूबाकर मार डाला है। दीघा थानेदार अवनीश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी।
📡 स्रोत: NewsData.io