अपराध

घर में घुसकर कट्टा दिखा नाबालिग से छेड़खानी की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
घर में घुसकर कट्टा दिखा नाबालिग से छेड़खानी की

बेतिया|नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी और आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता की भाभी के बयान पर शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में शिवगंज निवासी तासिम हुसैन और दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग भाभी के साथ रहती है।

आरोप है कि पढ़ने जाते समय तासीम हुसैन उस पर गंदी फब्तियां कसता था। इसकी शिकायत परिजनों ने आरोपी के घर जाकर की थी, लेकिन वहां से उन्हें गाली देकर भगा दिया गया। आरोप है कि तासीम अपने दो साथियों के साथ घर में घुस गया। नाबालिग के कमरे का दरवाजा बंद कर कट्टा दिखाकर मारने की धमकी दी और छेड़खानी करने लगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।