घर को लेकर लिसा रे ने साझा की दिल की बात, बोलीं-'जहां खुद को बदलना न पड़े, वही मेरा घर'

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिसा रे ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे पहलू पर बात की है, जिससे कई लोग खुद को जोड़ पाएंगे। लिसा ने बताया कि सालों तक अलग-अलग शहरों, देशों और महाद्वीपों में रहने के बाद उनके लिए 'घर' का मतलब पूरी तरह बदल गया है। कभी जिस घर को इंसान एक स्थायी ठिकाना मानता है, लिसा के लिए वह एहसास अब किसी एक पते या चार दीवारों से जुड़ा नहीं है। उनके मुताबिक, घर वह जगह है, जहां इंसान बिना किसी डर या झिझक के खुद जैसा रह सके। इस एहसास में उनकी बेटियों की मौजूदगी भी उनके लिए बेहद खास है।
📡 स्रोत: NewsData.io