व्यापार

घर संभालने के लिए पत्नी को सैलरी, पति के फैसले से इंटरनेट पर तहलका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
घर संभालने के लिए पत्नी को सैलरी, पति के फैसले से इंटरनेट पर तहलका

शादी के बाद घर संभालने की जिम्मेदारी अक्सर परिवार में किसी एक सदस्य, खासकर पत्नी के हिस्से में आती है.

ऐसे में घर का खाना बनाना, सफाई करना, घर के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखना और रोजमर्रा के काम संभालना किसी भी पत्नी के लिए आसान नहीं होता. हालांकि, इन कामों के बदले आमतौर पर कोई तय रकम नहीं मिलती.

लेकिन क्या घर संभालने और परिवार की जिम्मेदारियां उठाने वाले काम की भी कोई आर्थिक कीमत होनी चाहिए? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है.

पति-पत्नी के रिश्ते में घर के खर्च और पैसों को लेकर अक्सर अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं.

लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आई एक अनोखी कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें एक पति अपनी हाउसवाइफ को घर संभालने के बदले हर महीने एक तय रकम देता है.

बड़ी बात यह है कि वह पैसा पत्नी अपनी मर्जी से खर्च या सेव कर सकती है.

क्या है पूरा वाक्य?

दरअसल, रेडिट पर एक यूजर ने अपने बड़े भाई और भाभी से जुड़ी इस कपल की अनोखी व्यवस्था के बारे में बताया.

रेडिट पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, इस कपल में पति सरकारी अधिकारी हैं, जबकि उनकी पत्नी घर का पूरा काम संभालती हैं.

पत्नी खाना बनाने, साफ सफाई और घर के रोजमर्रा के कामों की देखभाल करती हैं, जिसके बदले पति उन्हें हर महीने एक तय रकम देते हैं.

वहीं पति किराना, बिजली बिल और के दूसरे जरूरी खर्चों की जिम्मेदारी अलग से उठाते हैं.

एंटीलिया में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण भजनों पर झूम उठीं नीता अंबानी संग बहुएं

घर के काम को दी आर्थिक मान्यता

यूजर ने बताया कि उनके भाई का मानना है कि घर संभालना भी काफी मेहनत वाला काम है.

अगर इन्हीं जिम्मेदारियों के लिए बाहर से किसी कूक, सफाईकर्मी या हाउस मैनेजर रखा जाए, तो परिवार को इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

ऐसे में पत्नी द्वारा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर घर संभालने वाली पत्नी को सैलरी देने के विषय पर है। यह विषय पारिवारिक भूमिकाओं और आर्थिक मान्यता के बीच संतुलन पर प्रकाश डालता है। खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पारंपरिक मान्यताओं को चुनौती देती है और घरेलू कामों के मूल्य पर चर्चा को बढ़ावा देती है। यदि समाज इस पहलू को स्वीकार करता है, तो इससे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मसम्मान मिलेगा। साथ ही, यह परिवारिक संबंधों में समानता और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, जिससे समाज में लैंगिक समानता की दिशा में कदम बढ़ेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।