घोसी विधानसभा सीटः चुनाव से पहले जनता का क्या है मूड? विधायक की मौत के बाद खाली है सीट, इन मुद्दों पर करेंगे वोट

Ghosi Assembly seat Public Opinion: घोसी विधानसभा 354 में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर अब जनता के बीच चुनावी चर्चा जोरों पर है. लोकल 18 ने सीधे घोसी की जनता के बीच पहुंचकर उनका मूड जानने की कोशिश की.
बातचीत में सामने आया कि मतदाताओं के लिए इस बार सिर्फ वादे नहीं, बल्कि ऐसा जनप्रतिनिधि प्राथमिकता में है जो चुनाव जीतने के बाद भी क्षेत्र में मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को सुने.
📡 स्रोत: News18 Hindi