देश

गीर में आधी रात शिकार पर निकला शेरों का कुनबा, अचानक सामने आया बाइक सवार, ऐसे बचाई जान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गीर में आधी रात शिकार पर निकला शेरों का कुनबा, अचानक सामने आया बाइक सवार, ऐसे बचाई जान

गुजरात के गीर सोमनाथ जिले में देर रात शेरों के कुनबे की चहलकदमी का खौफनाक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है. गीर गढड़ा के नवापुरा इलाके में एक सिंह, सिंहण और उसका शावक शिकार की तलाश में घूमते नजर आए. शेरों को देखते ही सड़क किनारे मौजूद आवारा मवेशियों में भगदड़ मच गई. इसी दौरान एक बाइक सवार वहां से गुजर रहा था.

मवेशियों की अचानक भागदौड़ देखकर उसने बाइक रोक दी, लेकिन सामने शेरों के कुनबे को देखकर तुरंत खतरा भांप लिया. उसने बिना देर किए बाइक दौड़ा दी और अपनी जान बचाकर वहां से निकल गया.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।