राज्य

गिरिडीह के विश्वनाथ मंदिर में दुर्गाष्टमी पर शिव-शक्ति की आराधना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गिरिडीह के विश्वनाथ मंदिर में दुर्गाष्टमी पर शिव-शक्ति की आराधना

विश्वनाथ मंदिर में दुर्गाष्टमी पर शिव-शक्ति की आराधना, आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगाया परिसर, बंगाली परंपरा, भुआ बलि और अनोखी विदाई इस मंदिर की खास पहचान, महाष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

Short Headline: विश्वनाथ मंदिर में दुर्गाष्टमी पर शिव-शक्ति की आराधना

विश्वनाथ मंदिर पूजा, गिरिडीह, निशान

विश्वनाथ मंदिर में दुर्गाष्टमी पर शिव-शक्ति की आराधना

आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगाया परिसर बंगाली परंपरा, भुआ बलि और अनोखी विदाई इस मंदिर की खास पहचान

महाष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

एंकर गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी के अवसर पर शिव-शक्ति की विशेष आराधना की जा रही है। दुर्गापूजा के इस अवसर पर मंदिर की भव्य सजावट और रंग-बिरंगी लाइटिंग श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. गिरिडीह के बरगंडा में दुर्गाष्टमी के अवसर पर विश्वनाथ मंदिर को बेहद मनमोहक और आकर्षक ढंग से सजाया गया है।मंदिर समिति के सह सचिव रवि रंजन कुमार ने बताया कि विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

वीओ 02. मंदिर समिति के सदस्य शत्रुघ्न राम ने इतिहास की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व में यहाँ एक छोटी सी कुटिया में पूजा-अर्चना की जाती थी, जिसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। इस मंदिर में भगवान शिव, मां दुर्गा, माता शीतला, संकटमोचन बजरंगबली और भगवान शालिग्राम की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

वीओ 03. मंदिर की परंपराओं के बारे में बताते हुए स्थानीय श्रद्धालु आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यहाँ बंगाली पद्धति और परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की पूजा संपन्न होती है। यहाँ पारंपरिक रूप से बकरे की बलि के स्थान पर 'भुआ बलि' दी जाती है।

बाइट- आकाश श्रीवास्तव, स्थानीय श्रद्धालु, गिरिडीह

अंतिम वीओ आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हो रही मां दुर्गा की यह आराधना गिरिडीह के विश्वनाथ मंदिर को इन दिनों पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंग चुकी है।

गिरिडीह से निशान कुमार की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।