गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीजेपी एमपी गिरिराज सिंह ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए, दूध के दाम बढ़ाने को लेकर घेरा है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने दूध को 8 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है. लगता है कि हार का हिसाब अब जनता की जेब से वसूला जा रहा है. कहां हैं वो आंदोलनजीवी?
गिरिराज सिंह ने कर्नाटक एमएलसी चुनाव में मिली कांग्रेस को हार को लेकर भी इस पोस्ट में कटाक्ष किया है. 28 सीटों में से कांग्रेस महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक और यूपी से सिर्फ एक ही सीट जीत सकी है.
कर्नाटक की सरकार ने दूध पर बढ़ाए 8 रुपये
हाल ही में गुरुवार को कर्नाटक के राज्य मंत्रिमंडल ने नंदिनी दूध के आधार मूल्य में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. यह फैसला 1 नवंबर से लागू होगा.
सरकार ने भीषण सूखे की मार झेल रहे किसानों के हितों की रक्षा का हवाला दिया है. कैबिनेट मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने इसे सही ठहराया है.
सूखे के चलते दूध की आपूर्ति में आई कमी
उन्होंने आगे कहा है कि ये दरें अभी भी अन्य राज्यों में लागू दरों के दायरे में ही हैं.
तमिलनाडु एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां सहकारी संघ के दूध की दर 40 रुपये प्रति लीटर है. अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से राज्यों के किसान प्रभावित हो रहे हैं.
इस साल सूखे के कारण दूध की आपूर्ति में 10 लाख लीटर की कमी आई है.
सहकारिता मंत्री लक्ष्ण सावदी ने कहा कि सरकार ने इस बात पर विचार किया है कि यदि दरें नहीं बढ़ाई गईं, तो डेयरी किसान दूसरे राज्यों को दूध की आपूर्ति कर सकते हैं.
इससे कर्नाटक में दूध की कमी हो सकती है.
तय किए गए फॉर्मूलों के मुताबिक, सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बढ़ाई गई राशि में से 7 रुपये किसानों को मिलें. 1 रुपया राज्य के दुग्ध संघों को जाए.
किसानों को 47 रुपये मिलेंगे, वहीं दुग्ध संघों को प्रति लीटर 1 रुपया ही मिलेगा.
📡 स्रोत: ABP Live