गोदरेज कंज्यूमर की नई यूनिट में 450 करोड़ का निवेश:मालनपुर में एशिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सोप फैक्टरी की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया।
लगभग 450 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश से बनी इस यूनिट के साथ ही मालनपुर को एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत सोप मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी होने का गौरव मिल गया है, जहां प्रति मिनट 4,000 साबुन तैयार होंगे। इससे 600 नए लोगों को रोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल अंचल अब अपने पुराने इतिहास को पीछे छोड़कर औद्योगिक प्रगति की नई राह पर अग्रसर है। प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश " मेड इन एमपी' और "फेथ इन एमपी' का उत्कृष्ट उदाहरण है।
राज्य में बेरोजगारी दर सबसे कम है और मप्र से 76 हजार करोड़ रुपए के उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है। 2030 तक मलेरिया मुक्त मप्र मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा विशेष उत्पाद तैयार कर बाजार में उपलब्ध कराए गए हैं।
राज्य शासन के साथ मिलकर इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है और इसी कड़ी में वर्ष 2030 तक मप्र को पूरी तरह मलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गोदरेज समूह ने राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।
📡 स्रोत: NewsData.io