व्यापार

गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़

धनतेरस के त्योहार से पहले सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का असर बाजार में देखने को मिल रहा है. पिंक सिटी जयपुर में सोने और चांदी की कीमतें तकरीबन बीस फीसदी तक कम हो गई हैं.

इसकी वजह से ज्वेलरी शोरूम एक बार फिर से ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हो गए हैं.

लोगों का मानना है कि गोल्ड खरीदने का यह गोल्डन चांस है, क्योंकि धनतेरस के त्योहार से लेकर शादियों के सीजन तक गोल्ड और सिल्वर के दाम में एक बार फिर से उछाल आने की उम्मीद है.

हालांकि कीमतें भले ही 20 फीसदी तक कम हो गई हो, लेकिन यह अब भी मिडिल क्लास फैमिली की पहुंच से दूर हैं.

शोरूम पर खरीदारी करने के लिए पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन इसके बावजूद वह जरूर से कम ज्वेलरी ही खरीद रहे है.

ज्यादातर वह लोग गहने खरीदने के लिए शोरूम पहुंच रहे हैं, जिनके घर शादी या दूसरे फंक्शन है.

सोने और चांदी के दाम घटने से बाजार में बढ़ी रौनक

जयपुर में 22 कैरेट गोल्ड 1.33 लाख प्रति दस ग्राम है, जबकि चांदी करीब दो लाख रुपए प्रति किलो है.

सोने और चांदी की कीमतें अभी भी भले ही आसमान पर हो, लेकिन लोग कम कैरेट की ज्वेलरी खरीदने को कतई तैयार नहीं है.

लोगों का कहना है कि वह क्वालिटी से कतई समझौता नहीं करना चाहते, इसलिए 22 कैरेट की ही ज्वेलरी खरीद रहे हैं.

लोगों का कहना है कि इस बार वह धनतेरस पर भी पसंद-जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी करेंगे.

क्या सोने के दाम और कम होने का इंतजार कर रहे हैं ग्राहक?

जयपुर के एमआई रोड स्थित एमबी संस ज्वैलर्स शोरूम के संचालक गुंजन सोनी का कहना है कि कीमतें घटने के बावजूद कुछ लोग अभी भी इस इंतजार में है कि शायद आने वाले दिनों में दाम और कम होंगे.

उनके मुताबिक 9 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी को लेकर लोगों में बिल्कुल क्रेज नहीं है. लोग शुद्धता की वजह से 22 कैरेट की ही ज्वेलरी खरीद रहे हैं.

उनका कहना है कि क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।