देश

गोल्डी बराड़ बोला- लॉरेंस घड़े की मछली:उसे कभी भी मार सकता हूं; डल्ला को जवाब- मूसेवाला को तुमने अपनी गैंग में फंसाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोल्डी बराड़ बोला- लॉरेंस घड़े की मछली:उसे कभी भी मार सकता हूं; डल्ला को जवाब- मूसेवाला को तुमने अपनी गैंग में फंसाया

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने आ गए हैं। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक ऑडियो जारी कर गैंगस्टर अर्श डल्ला को उसके आरोपों का जवाब दिया है। लॉरेंस के साथ लड़ाई पर गोल्डी बराड़ ने कहा कि दोनों के बीच पुरानी दोस्ती थी। अब उनके उसूल अलग हैं।

बराड़ ने कहा कि अगर लॉरेंस उसे नुकसान पहुंचा सकता है तो वह भी उसका सामना करने के लिए तैयार है। दोस्तों के बीच दुश्मनी होने पर भी बात आमने-सामने होनी चाहिए। लॉरेंस जेल में है, घड़े की मछली है। अपने सर्वाइवल के लिए जो करना चाहता है, करे। उसकी अपनी स्ट्रेटजी है। वह मुझे मार सकता है। मैं भी जब चाहे किसी को भी मार सकता हूं।

वहीं, गोल्डी ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर भी स्थिति साफ की है। उसने डल्ला से कहा कि तुम्हारे ग्रुप को पता था कि सिद्धू समझौते व राजीनामे के लिए हाथ-पैर मार रहा है। सिद्धू ने मुझे मैसेज जरूर भेजे थे। 3 करोड़ रुपए तक ऑफर किए थे। हालांकि, हमने साफ इनकार कर दिया।

तुमने उसे अपने गैंग में ऐसा फंसाया कि वह निकल ही नहीं पाया। पढ़िए, क्या-क्या बोला गोल्डी बराड़ अर्श डल्ला ने गोल्डी के आरोपों को गलत बताया था इससे पहले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया था।

गोल्डी बराड़ ने आतंकी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से कहा था कि निज्जर को इसलिए टारगेट किया गया, क्योंकि उसके भाई गुरलाल की हत्या के बाद सुक्खा दुन्नेके और अर्श डल्ला जैसे लोग निज्जर की कोठी में रहते रहे थे। निज्जर ने उन्हें कत्ल के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया।

डल्ला बोला- सुक्खा कभी निज्जर से नहीं मिला गैंगस्टर डल्ला ने कहा कि गोल्डी बराड़ कहता है कि भाई निज्जर के घर सुक्खा और अर्श डल्ला रहते रहे। जबकि, सुक्खा दुन्नेके कभी निज्जर से नहीं मिला। इस बात के लिए मैं गुरु घर पर चलने के लिए तैयार हूं। मर्डर वाले दिन मैं निज्जर के साथ नहीं था।

डल्ला ने गोल्डी बराड़ को आगे कहा- तू हर एक को अपने भाई वाले मर्डर से मत जोड़ा कर। तेरा भाई 2021 में मरा और 2022 में हमें गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके मिला। न तो तेरे भाई के मर्डर में मैं शामिल था, न सुक्खा दुन्नेके और न सिद्धू। जिन्होंने मर्डर किया, उनका तू कुछ नहीं बिगाड़ पाया। डल्ला न

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।