अपराध

गोंडा में प्लेटफॉर्म के बीच गिरा यात्री:ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच तड़पता रहा यात्री बेहोश हुआ, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोंडा में प्लेटफॉर्म के बीच गिरा यात्री:ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच तड़पता रहा यात्री बेहोश हुआ, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

गोंडा आदर्श रेलवे जंक्शन पर आज रविवार सुबह 9.20 बजे करीब एक यात्री लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। यह घटना सुबह करीब 9:20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई।

लगभग 20 मिनट तक फंसे रहने के बाद यात्री बेहोश हो गया बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और प्राथमिक इलाज के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 2 से उतरकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जा रहा था, तभी चलती ट्रेन (संख्या 15203) और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया।

इस हादसे से प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन का इंजन आधे प्लेटफॉर्म पर ही पहुंचा था जब यह घटना हुई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य रेलकर्मियों ने स्थानीय यात्रियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला।

यात्री को निकालने तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर ही रुकी रही, जिसके बाद वह आगे के लिए रवाना हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक करीब 20 मिनट तक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा रहा और तड़पता रहा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

गोंडा रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी अनिरुद्ध राय ने बताया कि यात्री को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 20 मिनट तक लगभग इसलिए फंसा रहा है क्योंकि ट्रेन जैसे रुकी है तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया है जो समय लगा वही समय लगा और कोई अतिरिक्त समय नहीं लगा है।उन्होंने कहा कि यदि आरपीएफ मौके पर न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यात्री की पहचान अभी नहीं हो पाई है, होश आने पर ही उसकी जानकारी मिल सकेगी। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने भी मदद की है रेलवे के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन जब उसे होश नहीं आया तुरन्त बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जहां उसका इलाज किया जा रहा है होश आने पर ही पता चल पाएगा कि वह कहां का रहने वाला है और क्या नाम है और कहां जा रहा था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।