राज्य

Google Drive Storage Free: बिना पैसे खर्च किए ऐसे खाली करें Gmail और Google Drive का स्टोरेज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Google Drive Storage Free: बिना पैसे खर्च किए ऐसे खाली करें Gmail और Google Drive का स्टोरेज

Google Drive Storage Free: आज के डिजिटल दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के लिए उसमें गूगल अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद ही हम फोन में कोई एप्लीकेशन डाउनलोड कर पाते हैं। ऐसे में यूजर जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं। गूगल हर यूजर को जीमेल, गूगल ड्राइव (Google Drive Storage Free) और गूगल फोटोज तीनों को मिलाकर कुल 15 GB का स्टोरेज मुफ्त देता है।

लेकिन कई बार लंबी फाइल्स, लंबे वीडियो की वजह से स्टोरेज भर जाता है। ऐसे में फिर नये मेल नहीं आते हैं, ऐसे में बिना सब्सक्रिप्शन लिए आप आसान तरीके स्टोरेज खाली (Google Photos Storage Cleanup) कर सकते हैं। आइए जानें क्या है तरीका?

जीमेल में बड़ी फाइलें ढूंढकर हटाएं जीमेल में भारी अटैचमेंट वाले ईमेल ढूंढकर हटाने और स्टोरेज खाली (Gmail storage full) करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स के बारें में बताते हैं। 1.

स्टोरेज खाली करने के लिए जीमेल के सर्च बार में 'has:attachment larger:10M' लिखकर सर्च करें। 10 एमबी से बड़ी सभी फाइल्स ईमेल एक साथ आ जाएंगे। आप 10M की जगह अपनी जरूरत के हिसाब से साइज बदल सकते हैं, जैसे larger:5M। 2.

अब जो ईमेल जरूरी न हों, उन्हें एक साथ सिलेक्ट करके डिलीट कर दें। इससे बहुत सारे जीबी स्पेस मिनटों में खाली हो जाएगा। गूगल ड्राइव में अपनी बड़ी फाइल्स को छांटें (Google Drive Storage Free) 1.

अपने कंप्यूटर पर Google Drive ओपन करें। 2.

बाईं (Left) तरफ के मेन्यू में सबसे नीचे दिख रहे Storage (Google Drive Storage Tips) विकल्प पर क्लिक करें। 3. यहां आपको आपकी सभी फाइल्स की लिस्ट दिखाई देगी। 4.

अगर फाइल्स पहले से साइज के अनुसार नहीं दिख रही हैं, तो ऊपर की तरफ Storage used वाले कॉलम हेडर पर क्लिक करें। 5.

इससे आपकी सबसे बड़ी फाइल्स सबसे ऊपर (Descending order) आ जाएंगी। फिर जो काम की फाइल्स न हो उसे तुरंत रिमूव (Free Google Storage) कर दें। ट्रैश (Trash/Bin) फोल्डर को खाली करें फाइलों को डिलीट करने के बाद भी वे स्पेस लेती रहती हैं जब तक कि आप ट्रैश को खाली न कर दें। 1.

बाईं तरफ के मेन्यू में Trash (या Bin) पर क्लिक करें। 2. ऊपर दाईं तरफ दिख रहे Empty Trash (ट्रैश खाली करें) बटन पर क्लिक करें। 3.

कन्फर्म करने के लिए Delete forever पर क्लिक कर दें। स्पैम (Spam) फोल्डर को साफ करें कभी-कभी अनचाही फाइलें स्पैम फोल्डर में जमा हो जाती हैं। 1. बाईं तरफ के मेन्यू में Spam फोल्डर पर क्लिक करें। 2.

ऊपर दिख रहे Delete all spam files now (सभी स्पैम फाइलें अभी डिलीट करें) पर क्लिक करें। अनचाहे फोटो और वीडियो करें डिलीट गूगल में जो फाइल्स, फोटोज, वीडियो, स्क्रीनशॉट फोटो जो बिना काम के हों उन्हें (Google Photos Storage Cleanup) डिलीट कर दें। इसके अलावा फोटोज की क्वालिटी को 'ओरिजनल' से 'स्टोरेज सेवर' में बदलकर कई जीबी स्पेस बचा सकते हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।