Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इन दिनों ठगी के मामले काफी सामने आ रहे हैं. ऑनलाइन घर बैठे कमाने का लालच देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. इस घर बैठे पैसे कमाने के लालच में लोगों को करोड़ों का चूना लग रहा है.
साइबर ठग अब Google पर रिव्यू लिखने और रेटिंग देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं.
शुरुआत में थोड़े पैसे देकर भरोसा जीता जाता है, फिर ज्यादा कमाई का लालच देकर बड़ी रकम जमा कराई जाती है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक महीने में 20 से ज्यादा लोग इस तरह के फ्रॉड का शिकार हुए हैं. जिनसे करीब 1 करोड़ तक की ठगी हुई है.
कैसे काम करता है स्कैम?
इस धोखाधड़ी में ठग लोगों को टेलीग्राम या व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजकर घर बैठे कमाई का ऑफर देते हैं.
जिसके बाद लोगों को गूगल पर किसी दुकान, होटल या बिजनेस का रिव्यू लिखने के बदले 100 से 200 रुपये तक देने का ऑफर देते हैं.
शुरुआत में काम पूरा करने पर सचमुच थोड़े पैसे भेजे जाते हैं, ताकि लोगों को भरोसा हो जाए.
इसके बाद ज्यादा कमाई के लिए पैसे जमा करने या निवेश करने को कहा जाता है.
ठग बड़ी रकम जमा करवाकर ज्यादा मुनाफे का लालच देते हैं.
जिसमें फंसकर जब व्यक्ति अपने पैसे वापस निकालने की कोशिश करता है, तो उसका अकाउंट फ्रीज होने या तकनीकी गड़बड़ी का बहाना बनाया जाता है.
आखिर में पैसे निकालने के लिए और रकम मांगी जाती है, लेकिन पैसा वापस नहीं मिलता.
ताजा मामला भी आया सामने
दरअस ऐसे ही स्कैम से जुड़ा एक मामला सामने भी आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने इस स्कैम में फंसकर 10 लाख रुपये गंवा दिए हैं.
दरअसल विशाखापट्टनम के रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को टेलीग्राम पर ऑनलाइन काम का ऑफर मिला. उसे हर टास्क पूरा करने पर 100 से 200 रुपये तक देने की बात कही गई. शुरुआत में उसे 120 रुपये का भुगतान भी किया गया.
इसके बाद उसने 500 रुपये जमा किए और बदले में 630 रुपये मिले. फिर उसने 3,000 रुपये लगाए और उसे 4,300 रुपये वापस मिले.
शुरुआत में मुनाफा मिलने
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar