'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?

टीवी का पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' साल 2010 में आया था. शो को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और शो के हर एक किरादार को लोगों ने काफी पसंद किया था. शो में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहू का रोल प्ले कर खूब सुर्खियां बटोरी थी.
हालांकि अब एक्ट्रेस काफी टाइम में एक्टिंग से दूर हैं. 22 अगस्त को एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि वो अब क्या कर रही हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी का करियर
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' (सीजन 2) से एक कंटेस्टेंट के रूप में की थी. उन्होंने साल 2011 में शो 'संवारे सबके सपने प्रीतो' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने बानी का किरदार निभाया था.
फिर साल 2012 में उन्होंने जिया मनिक के जाने के बाद 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू की भूमिका निभाई. ये शो उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. लोग आज भी एक्ट्रेस को गोपी के रूप में ही याद करते हैं. उन्होंने 'साथ निभाना साथिया 2', 'दिल दीया गल्लां' और 'लाल इश्क' जैसे कई टीवी शो में भी काम किया है.
ये भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
टीवी शोज के अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14' और 'बिग बॉस 15' में का भी हिस्सा रहीं. अब क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी? हालांकि एक्ट्रेस अब काफी टाइम से छोटे पर्दे से दूर हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022
📡 स्रोत: ABP Live Film