राज्य

गोरखा समाज पूरे भारतवर्ष का गौरव- मुख्यमंत्री धामी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोरखा समाज पूरे भारतवर्ष का गौरव- मुख्यमंत्री धामी

02 नवम्बर 2026, देहरादून: राजधानी देहरादून में वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से तीन दिवसीय ‘गोरखा दशैं-दीपावली’ महोत्सव एवं राजकीय मेले का समापन हो गया है।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास साहस, त्याग और बलिदान की गाथाओं से भरा है। देश की सीमाओं की रक्षा में गोरखा सैनिकों ने हमेशा अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। यह समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गोरखा समाज की भाषा, कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नेपाली भाषा के डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर महोत्सव में गोरखाली और नेपाली लोकनृत्यों सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।