गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और प्रवासियों की बैठक हुई।
इसमें हर बूथ को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर फिर से भाजपा की जीत के लिए जुटने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी की प्राथमिकता में है।
जनार्दन तिवारी ने कहा कि पार्टी ने 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 2, 3 और 4 सितंबर को बूथ स्तर पर बैठकें कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।