अपराध

गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन अब होगी नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस:28 अगस्त से शुरू होगी सेवा, बस्ती में दोनों ओर ठहराव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोरखपुर-बांद्रा ट्रेन अब होगी नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस:28 अगस्त से शुरू होगी सेवा, बस्ती में दोनों ओर ठहराव

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को अब नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त से नियमित रूप से चलेगी।

इससे पूर्वांचल और बस्ती के यात्रियों को मुंबई की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। हर शुक्रवार गोरखपुर से चलेगी ट्रेन संख्या 15085 गोरखपुर से हर शुक्रवार सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। यह सुबह 8:57 बजे बस्ती पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 8:59 बजे आगे रवाना होगी। ट्रेन शाम 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव ट्रेन गोरखपुर से बांद्रा के बीच गोंडा, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। शनिवार को बांद्रा से वापसी ट्रेन संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस से हर शनिवार रात 9:45 बजे चलेगी।

अगले दिन सुबह 4:53 बजे बस्ती पहुंचेगी और दो मिनट बाद 4:55 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 22 कोच होंगे रेलवे के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, एक पैंट्री कार और 2 एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

सीपीआरओ ने दी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन को नियमित अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जा रहा है। इससे गोरखपुर, बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई की ओर यात्रा में बेहतर सुविधा मिलेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।