गोरखपुर की छात्रा ने जीता स्वर्ण:तरूश्री का राष्ट्रीय ताइक्वांडो मुकाबला, एसजीएफआई चयन पर हुआ सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →गोरखपुर के पक्कीबाग में सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 12वीं की छात्रा तरूश्री ने 37वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं गोरखपुर का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित की गई थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तरूश्री का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए हुआ है। तरूश्री की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसकी सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.
राजेश सिंह ने कहा, "खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अनिवार्य हिस्सा हैं। तरूश्री की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। यह सफलता सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा सकती हैं।" छात्रा के कक्षाचार्य श्री विशाल श्रीवास्तव ने तरूश्री को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता अटूट लगन, कठोर अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तरूश्री आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्री शिवम दुबे ने किया। इस अवसर पर डॉ.
माण्डवी सिंह, आचार्य श्री शिवेन्द्र मिश्रा, शारीरिक प्रमुख श्री दीपेन्द्र सिंह, शारीरिक आचार्य श्री अरविंद दुबे एवं श्री फणीश तिवारी सहित समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने तरूश्री को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
📡 स्रोत: NewsData.io