गोरखपुर चिड़ियाघर का हाथी गंगा प्रसाद अपनी हरकतों से बना पर्यटकों का फेवरेट, कभी शरारत को कभी करता है गुस्सा

हाथियों में एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है, जिसे 'मस्त कहा जाता है. इस दौरान हाथियों के व्यवहार में उग्रता और आक्रामकता बढ़ सकती है. गंगा प्रसाद अभी युवा है, इसलिए कई बार उसमें भी मस्त की स्थिति देखने को मिलती है.
ऐसे समय में उसकी विशेष निगरानी की जाती है और उसके व्यवहार पर लगातार नजर रखी जाती है. गंगा प्रसाद की देखभाल के लिए चिड़ियाघर में विशेष टीम तैनात रहती है. खास बात यह है कि वह प्राणी उद्यान का इकलौता ऐसा जानवर है, जिसके बाड़े में 'फव्वारे की विशेष व्यवस्था' की गई है.
📡 स्रोत: News18 Hindi