गोरखपुर में डीएम ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि फरियादियों को समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्थलीय एवं निष्पक्ष जांच के साथ समस्याओं का स्थायी समाधान कराने और शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।