व्यापार

गोरखपुर में LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट:E-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, इसके बाद गैस सप्लाई पर असर संभव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोरखपुर में LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट:E-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, इसके बाद गैस सप्लाई पर असर संभव

गोरखपुर के LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत के साथ-साथ जरूरी चेतावनी भी जारी की गई है। गैस सिलेंडर की E-KYC कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 23 अगस्त कर दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले से उन हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जो अभी तक अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।

जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अब भी काफी संख्या में उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित थी। उपभोक्ताओं की सुविधा और गैस आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी उपभोक्ता समय रहते अपनी पहचान सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अंतिम तारीख का न करें इंतजार जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने उपभोक्ताओं से सख्त अपील करते हुए कहा, “सभी LPG उपभोक्ता बिना देरी किए अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी करा लें। 23 अगस्त के बाद E-KYC नहीं होने की स्थिति में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में दिक्कत आ सकती है।

इसलिए यह जरूरी है कि उपभोक्ता समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।” समय सीमा बढ़ने के बाद गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। विभाग की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि E-KYC एक जरूरी प्रक्रिया है, जिसे पूरा करना अनिवार्य है।

घर के पास ही कराएं E-KYC अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ता अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आसानी से E-KYC करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना होगा। एजेंसियों पर कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराएं।

जिलापूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद E-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं में परेशानी हो सकती है। ऐसे में गैस रिफिल या अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। अंतिम मौका, न करें लापरवाही अधिकारियों ने कहा कि यह उपभोक्ताओं के लिए अंतिम अवसर की तरह है।

इसलिए सभी लोग इस मौके का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।