गोरखपुर के माथबारी गांव पहुंचे एयर चीफ मार्शल:पत्नी भी साथ, बच्चों से हाथ मिलाया, बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर नाटक की प्रस्तुति दी
गोरखपुर शहर से करीब 30km दूर माथाबारी गांव में गुरुवार को एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह पत्नी सरिता के साथ पहुंचे। यहां सरस्वती गुरुकुल में फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी बजते रहे। गुरुकुल में बनाए गए लाइब्रेरी का एयर चीफ मार्शल की पत्नी ने शुभारंभ किया।
बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर का नाटक प्रस्तुत किया। 3 तस्वीरें देखिए… यूपीपीएससी के अध्यक्ष बोले- शिक्षा से ज्यादा संस्कार जरूरी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय सिंह श्रीनेत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा- खुद को संवारिए कि कुछ इस कदर कि पाने वाले को नाज रहे और खोने वाले को अफसोस रहे।
उन्होंने कहा- इस सरस्वती गुरुकुल में कोई सरनेम नहीं लिखता। उसका जो सपना होता है, वही उनका सरनेम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ज्यादा संस्कार जरूरी है।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar