व्यापार

गोरखपुर के प्रमुख चौराहों पर उतरे SP ट्रैफिक:बोले- अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; मेंन पॉइंट का लिया जायजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोरखपुर के प्रमुख चौराहों पर उतरे SP ट्रैफिक:बोले- अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; मेंन पॉइंट का लिया जायजा

गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों का निरीक्षण किया। एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव और ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

इन प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण पुलिस अधिकारियों ने मोहद्दीपुर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, अंबेडकर चौराहा, नौसढ़ तिराहा और खजान्ची चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर यातायात के दबाव और वाहनों के आवागमन की स्थिति को देखा।

अधिकारियों ने यह भी देखा कि किन स्थानों पर वाहनों के अधिक दबाव के कारण जाम की स्थिति बनती है और कहां पार्किंग या सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है।

जाम की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रमुख चौराहों पर यातायात का संचालन व्यवस्थित तरीके से कराया जाए। किसी मार्ग पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने पर तत्काल मौके पर आवश्यक व्यवस्था करते हुए यातायात को सामान्य कराया जाए।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि यातायात बाधित होने की स्थिति में केवल जाम खुलने का इंतजार न किया जाए, बल्कि मौके पर सक्रिय होकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाए, ताकि लोगों को ज्यादा देर तक परेशानी न हो। पार्किंग और यातायात नियमों पर भी नजर निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था को भी देखा गया।

सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों पर लगातार निगरानी रखें और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।

लोगों को जाम से राहत दिलाने पर जोर गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और चौराहों पर यातायात का संचालन सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से कराया जाए।

पुलिस अधिकारियों के इस निरीक्षण का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करना, जाम की स्थिति से जल्द निपटना और सड़क पर यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराना है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।