अपराध

गोरखपुर में रक्तदान शिविर:RPF के जवानों ने हिस्सा लिया; 70 यूनिट ब्लड डोनेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोरखपुर में रक्तदान शिविर:RPF के जवानों ने हिस्सा लिया; 70 यूनिट ब्लड डोनेट

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के गोरखपुर स्थित रेलवे सुरक्षा बल (RPF) क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में रविवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में RPF के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा व सामाजिक उत्तरदायित्व की एक शानदार मिसाल पेश करते हुए कुल 70 यूनिट रक्तदान किया।

यह पुनीत कार्य पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। इस महादान शिविर को सफल बनाने में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और बाबा राघव दास (BRD) मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर का विशेष संयुक्त सहयोग रहा।

ट्रेनिंग ले रहे जवानों ने दिखाया भारी उत्साह शिविर के दौरान ड्यूटी पर तैनात RPF के जवानों के साथ-साथ वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे कांस्टेबल रिक्रूट्स (Trainee Constables) ने भी भारी उत्साह दिखाया।

सभी 70 प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ वे नागरिकों की जान बचाने के लिए भी हमेशा तत्पर हैं। मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता है उद्देश्य आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

साथ ही, आपात स्थिति में या आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।