गोरखपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के गोरखपुर हवाई अड्डे पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत आज हवाई अड्डे के निदेशक श्री संजय कुमार के नेतृत्व में सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली गई। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि (Probity for Prosperity)” है।रैली का मुख्य उद्देश्य हवाई अड्डे पर कार्यरत विभिन्न एजेंसियों, कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन के बीच सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस जागरूकता रैली के माध्यम से सतर्कता एवं नैतिक आचरण के संदेश को सीधे यात्रियों और विभिन्न हितधारकों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
हवाई अड्डे जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा केंद्र पर इस प्रकार की पहल का विशेष महत्व है, क्योंकि यहाँ अनेक एजेंसियाँ, कर्मचारी और यात्री प्रतिदिन एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, गोरखपुर हवाई अड्डा, भ्रष्टाचार मुक्त एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित कर रहा है।