राजनीति

गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी के लिए आज से नामांकन:प्रत्याशी के साथ जा सकेंगे 4 अन्य लोग; 6 अक्टूबर है अंतिम तिथि

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी के लिए आज से नामांकन:प्रत्याशी के साथ जा सकेंगे 4 अन्य लोग; 6 अक्टूबर है अंतिम तिथि

गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव का नामांकन मंगलवार से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट (शिक्षक एमएलसी) के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन कमिश्नर कोर्ट में होगा। प्रत्याशी सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे।

नामांकन को देखते हुए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कमिश्नर कोर्ट के पास बैरिकेडिंग की गई है। प्रत्याशियों एवं उनके साथ आने वाले लोगों को विकास भवन की ओर से प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। प्रत्याशी के साथ 4 लोगों को प्रवेश मिलेगा नामांकन को लेकर कमिश्नर कार्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग होगी और नामांकन कक्ष में सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ अधिकतम 4 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। इनमें प्रत्याशी के दो प्रस्तावक, एक अधिवक्ता और एक अन्य व्यक्ति शामिल होंगे। सोमवार को निर्वाचन आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की।

कमिश्नर एवं रिटर्निंग अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने आयोग को निर्वाचन संबंधी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी। 17 जिलों में 200 बूथ, 53,730 मतदाता गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिले शामिल हैं।

इनमें गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, श्रावस्ती, गोंडा और बहराइच शामिल हैं। इन सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 200 बूथ बनाए गए हैं, जहां 53,730 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

गोरखपुर जिले में 18 बूथों पर 7,241 मतदाता मतदान करेंगे। अभी तक भाजपा की ओर से नहीं घोषित हुआ प्रत्याशी अभी तक भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया जा सका है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए 3 लोगों के नाम चर्चा में है। शर्मा गुट से तीन बार एमएलसी बने ध्रुव कुमार त्रिपाठी की दावेदारी सबसे मजबूत है।

इसी तरह शिक्षक एवं प्रबंधक डाॅ.

संजयन त्रिपाठी की भी भाजपा से टिकट के लिए मजबूत दावेदारी में है। पिछले चुनाव में दूसरा स्थान पाने वाले अजय सिंह इस बार भी मैदान में हैं। उनका नाम भी भाजपा से प्रत्याशी बनने की चर्चा में है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।