गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कहा- अनंतकाल तक आलोकित करता रहेगा रामचरितमानस का संदेश
NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में तुलसीदास जी को भक्ति और मर्यादा के महाकवि और रामचरितमानस के रचयित के रूप में स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास ने समाज को जो मंगलकारी और शुभ संदेश दिया है, वह अनंतकाल तक जनमानस को आलोकित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी की रचनाएं भारतीय संस्कृति, भक्ति, मर्यादा और आदर्श जीवन मूल्यों की प्रेरणा देती हैं।
उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।