व्यापार

गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया

गोवा सरकार ने एविएशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा फैसला किया है.

दरअसल सरकार ने आज यानी 23 अक्टूबर 2026 को हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन (ATF) पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को घटा दिया है.

पहले एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर VAT 15% लगाया जाता था, जिसे घटाकर 7% कर दिया गया है.

इससे गोवा में जो भी फ्लाइटस अब ईंधन भरवाएंगी, उन्हें अच्छा खासा फायदा होने वाला है.

राज्य के वित्त विभाग ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को इसकी अधिसूचना जारी कर घोषणा की है.

साथ ही ये भी बताया है कि ये नई दरें 24 अक्टूबर शनिवार से लागू हो जाएंगी.

क्या होगा एयरलाइंस को फायदा?

हवाई ईंधन एयरलाइंस के खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है.

वैल्यू एडेड टैक्स यानी VAT कम होने से गोवा में फ्लाइट्स में ईंधन भरवाने की कॉस्टिंग कम हो सकती है.

हालांकि इस टैक्स के कम होने पर एयरलाइंस को असल में कितनी बचत होगी, ये ईंधन की कीमत, इस्तेमाल की मात्रा और ईंधन भरवाने की व्यवस्था पर निर्भर करेगा.

बात करें VAT कटौती की तो, गोवा में हवाई ईंधन पर VAT में 8% अंक की कटौती की गई है. पहले एयरलाइंस को 15% VAT देना पड़ता था, जो अब 7% रह जाएगा.

अन्य राज्यों की स्थिति?

गोवा से पहले दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हवाई ईंधन पर लगने वाले VAT को घटाया गया था.

दिल्ली में इसे 25% से घटाकर 7% और महाराष्ट्र में 18% से घटाकर 7% किया गया था.

हालांकि फिलहाल जो VAT घटाया गया है, ये फैसला केवल गोवा राज्य के लिए ही मान्य होगा. अन्य राज्यों पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा.

आम जनता को भी मिलेगी राहत?

बता दें कि सरकार के इस फैसले से केवल हवाई कंपनियों या फ्लाइ्ट्स के खर्च में ही कमी आएगी, इससे आम जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी.

हालांकि गोवा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स चाहें तो ईंधन का खर्च कम होने पर ग्राहकों को थोड़ी राहत दे सकती हैं. लेकिन ये पूरी तरह से खर्च पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/business/

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।