गोविंदपुरा में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘छात्रों की गूंज’ के लिए सैकड़ों ने कराया पंजीयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड क्रमांक 57 में पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। अभियान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना एवं प्रभारी अभिषेक शर्मा की उपस्थिति में हुए अभियान में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर जिला महासचिव राहुल दहिया, परितोष नंदी, आकाश खरे, अजय माहेश्वरी, इकबाल बगड़, लाल बहादुर भारद्वाज, रोबिन, यशवंत साहू, सुशांत दास सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राहुल दहिया एवं परितोष नंदी ने बताया कि 19 सितंबर को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम युवाओं की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा के युवा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गोविंदपुरा के वार्ड 57 में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पंजीयन अभियान चलाया गया, जहाँ सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक नामांकन कराया और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। यह विषय शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर युवा आवाज़ को बढ़ाने के उद्देश्य से है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि युवा सक्रिय रूप से राजनीतिक प्रक्रियाओं में भाग ले रहे हैं और अपनी मांगों को सामने रख रहे हैं। इसका असर आम जनता पर सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि युवा सहभागिता से नीति निर्माण में शिक्षा और रोजगार के क्ष