ग्राम लहपटरा में पोषण माह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सरगुजा, 22 सितंबर 2026
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम लहपटरा में पोषण माह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, अंबिकापुर के इस आयोजन में महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मेहंदी, रंगोली और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लोक कलाकारों ने गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पोषण और स्वच्छता का संदेश दिया।