ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

रायपुर, 28 अगस्त 2026 डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पद शामिल हैं। विभाग द्वारा पच्चीस हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन इकतीस अगस्त से उन्नीस सितंबर और आवेदन फीस भुगतान दो से इक्कीस सितंबर तक होगा।