ग्रामीण इलाकों में डोरस्टेप बैंकिंग का विस्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अपने नौ वर्षों के सफर में देश के ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक बैंकिंग पहुंचाने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर बक्सर प्रधान डाकघर में भव्य समारोह आयोजित कर स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
आईपीपीबी एग्जीक्यूटिव सूरज कुमार ने बताया कि आईपीपीबी ने अपने आठ वर्षों के सफर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। देशभर में 1.63 लाख से अधिक एक्सेस पॉइंट्स तथा दो लाख से अधिक डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से करीब 14 करोड़ ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि बैंक का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सुविधाओं से दूर लोगों तक डोरस्टेप बैंकिंग यानी घर बैठे बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आईपीपीबी की सेवाएं सिर्फ सामान्य बैंकिंग तक सीमित नहीं हैं। बैंक स्वास्थ्य, दुर्घटना, मोटर, टर्म और जीवन बीमा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी आम लोगों तक पहुंचा रहा है।
इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट और छोटे बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने जैसी जनहितकारी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का दायरा और मजबूत करने का संदेश बक्सर प्रधान डाकघर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में डाक अधीक्षक सरिता कुमारी, एसपी हेडक्वार्टर पुष्पेंद्र कुमार, एएसपी बक्सर नवीन कुमार, एएसपी डुमरांव रंजीत कुमार, सीआई आदित्य, रघुनाथपुर इंस्पेक्टर मनीष कुमार तथा प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर प्रेम कुमार मौजूद रहे।
इसके अलावा आईपीपीबी शाखा प्रबंधक संजय कुमार, एग्जीक्यूटिव अंकित कुमार, रोहित कुमार, आशुतोष गौतम, राज अभिषेक, डाककर्मी महेंद्र मिस्त्री, मोहंत शर्मा सहित बक्सर डाक प्रमंडल के पोस्टल असिस्टेंट और आईपीपीबी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में नौ वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का दायरा और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
📡 स्रोत: NewsData.io