राज्य

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अक्तूबर माह के दौरान होगा राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षणों का संचालन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अक्तूबर माह के दौरान होगा राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षणों का संचालन

सितंबर 30, मंडी (हिमाचल प्रदेश): राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्तूबर, 2026 के दौरान मंडी जिले में विभिन्न सर्वेक्षण संचालित किए जा रहे हैं। इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विकास योजनाओं तथा नीतियों के निर्माण में किया जाता है।

सहायक निदेशक एवं प्रभारी, उप क्षेत्रीय कार्यालय मण्डी अमित कुमार ने बताया कि माह अक्तूबर, 2026 के दौरान मंडी जिले में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के तहत टिपरी, दतवाड़ तथा मंडी में, वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण (ASUSE) के तहत मंडी व शिवा में, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (NHIS) के तहत डी.पी.एफ.

तुंग रासन में, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) सर्वेक्षण के तहत मंडी, तुंगाधार, महादेव, साई तथा शाकरा में और अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (AIDIS), कृषि परिवारों का स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण (SAS) के तहत सरकाघाट व चाम्बी में सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षित एनएसओ अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षित डिजिटल उपकरणों एवं वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी एकत्र करते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी सूचनाएँ पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। उन्होंने सभी चयनित परिवारों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों व कर्मचारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने बताया कि आपका सहयोग सशक्त सांख्यिकीय प्रणाली, बेहतर नीति निर्माण एवं राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।