ग्रामीणों पर चूल्हा टैक्स लगाकर प्रदेश सरकार कर रही पैसों की उगाही: राजीव बिंदल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रेणुका मेले के लिए पंचायत प्रधानों से मांगी जा रही धनराशि का भाजपा अध्यक्ष ने जताया विरोध
नवंबर 04, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले लिए पंचायत प्रधानों से की जा रही पैसों की मांग का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विरोध जताया साथ ही उन्होंने नाहन में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। राजीव बिंदल ने कहा कि रेणुका मेले के आयोजन के लिए पंचायत प्रधानों से दो-दो हजार रुपये की मांग को निंदनीय बताया और कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय मे पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है और पंचायत के विकास के लिए जो केंद्र से राशि मिलती है उसे भी अलग-अलग विभागों में डाइवर्ट किया जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में हाल ही में 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई लूट की घटना पर चिंता जताते हुए सरकार को घेरते हुए क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग से ₹50000 लूटने का मामला चिंताजनक है जिससे साफ जाहिर होता है कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और अपराधियों को कोई डर नहीं है।
बाईट: डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा