व्यापार

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

सितंबर 24, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अपने औद्योगिक और कारोबारी माहौल को वैश्विक निवेशकों के सामने पेश करने की तैयारी में है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चौथे ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश की निवेश नीतियों, कारोबारी सुविधाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि इन्वेस्ट यूपी की ओर से ट्रेड शो के हॉल-1 और हॉल-4 में दो पवेलियन बनाए जा रहे हैं। इन पवेलियनों में देश-विदेश से आने वाले निवेशकों और उद्यमियों को प्रदेश में कारोबार शुरू करने या विस्तार से जुड़ी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

इन्वेस्ट यूपी निवेश प्रोत्साहन और सुविधा एजेंसी के रूप में निवेशकों को राज्य की नीतियों, प्रक्रियाओं और कारोबारी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएगा। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं, निर्यातकों और कारोबारियों को देश और वैश्विक बाजारों से जोड़ने का मंच बनेगा।

इस वर्ष ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी विशेष स्थान दिया गया है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के साथ ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को भी प्रमुखता दी जाएगी। इसके जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक पाक विधियों, स्थानीय व्यंजनों और खाद्य विरासत को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

यूपीआईटीएस-2026 में वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस साझेदार देशों के रूप में शामिल होंगे। इन देशों की कंपनियां अपने उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। ट्रेड शो में करीब 100 अंतरराष्ट्रीय खरीदार उत्तर प्रदेश के उत्पादों में कारोबारी संभावनाएं तलाशेंगे, जबकि 36 विदेशी प्रदर्शक अपने उत्पाद और तकनीक पेश करेंगे।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के जरिए प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश अवसरों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के साथ राज्य की कारोबारी और सांस्कृतिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने की तैयारी है।

फ़ाइल फ़ोटो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026’ का आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की निवेश नीतियों, कारोबारी सुविधाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रदर्शित करना है। यह कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक और कारोबारी माहौल को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने का मंच है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह निवेशकों को सीधे क्षेत्रीय अवसरों से जोड़कर आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है, जिससे नई परियोजनाओं के लिए पूंजी आकर्षित होती है। आम जन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।