अपराध

गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में 258 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में 258 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ के तिरंगा पार्क में आयोजित एक समारोह में 258 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सारंगपुर में नया सरकारी हाई स्कूल, पंजाब विश्वविद्यालय और पीजीआईएमईआर को जोड़ने वाला भूमिगत पैदल मार्ग तथा पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय भवन शामिल हैं। श्री शाह ने रायपुर कलां में 68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराज्यीय बस अड्डे का भी शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि यह बस अड्डा देश का नंबर एक अंतरराज्यीय बस अड्डा बनेगा। इससे पहले गृह मंत्री ने चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और पुलिस बल को पदक प्रदान किए। श्री शाह ने चंडीगढ़ पुलिस को छह दशकों की समर्पित सेवा के लिए बधाई दी। उन्होंने आतंकवाद से निपटने और पंजाब तथा हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में चंडीगढ़ पुलिस के साहस की सराहना की। इस अवसर पर गृह मंत्री ने चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में एक सौ 41 नए वाहन भी शामिल किए। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षमता बेहतर होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।