गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रर्दशनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित ‘संहिता प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए श्री शाह ने कहा कि घुसपैठियों को पकड़ कर देश से बाहर भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने राज्य में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में सहयोग नहीं किया। श्री शाह ने कहा कि अब भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार में राज्य में कानून का शासन स्थापित हुआ है।
सिलीगुड़ी में बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के नए भवन और नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 20 बिस्तरों वाले नशा मुक्ति केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। इससे पहले दिन में श्री शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
इन कार्यक्रमों में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे।