देश

गृह मंत्री अमित शाह कल तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप शामिल हैं।

बैठक में दक्षिणी क्षेत्र के सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रशासक तथा प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्रीय परिषद ने मुख्य सचिव स्तर की एक स्थायी समिति का गठन किया है।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों द्वारा प्रस्तावित मुद्दों को क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति के समक्ष चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाता है और वहां विचार-विमर्श के बाद शेष मुद्दों को क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विचार के लिए रखा जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारी संघवाद के आधार पर देश के लिए ‘टीम भारत’ की परिकल्पना की है और क्षेत्रीय परिषदें इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।