राजनीति

गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड टूर पर टी20 सीरीज जीतकर लौटी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके जज्बे और दृढ़शक्ति की तारीफ की.

भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सौरव गांगुली के स्टाइल मएमीन लॉर्ड्स की बालकनी पर शर्ट उतारकर लहराई थी. 5 अगस्त-19 अगस्त तक खेली गई 7 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड 4-3 से जीता था, लेकिन आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

उस यादगार जीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की. अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा - नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम से मुलाकात करके खुशी हुई.

भारत की यह टीम इंग्लैंड दौरे से लौटी है, जहां भारत और इंग्लैंड की पुरुष मिक्स्ड डिसएबिलिटी टी20 सीरीज खेली गई. उनकी देश का सम्मान बढ़ाने की कोशिश उनका दृढ़ संकल्प भारत के युवाओं को प्रेरित करती है. भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं. Glad to have met the Divyang Men s Cricket Team of India in New Delhi today.

The team has returned from its tour of England for the India-England Men s Mixed Disability T20I Series 2026. Their efforts and determination to win honours for the nation inspire the youth of India. pic.twitter.com/jWxugU9aOi

Amit Shah (@AmitShah) August 23, 2026 टीम इंडिया चाहे सीरीज हार गई, लेकिन सीरीज का अंत उसने यादगार अंदाज में किया. आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर निर्धा

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।